PURNIA NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाने की अपील

विधि संवाददाता:  PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कन्हैया जी चौधरी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की, और इसमें अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर राकेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नरेंद्र कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,  देशमुख, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,  राधा कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और  सुनील कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया ने वृक्षारोपण किया।

इस कार्यक्रम में ग्रीन पूर्णिया, एक गैर सरकारी संगठन के अध्यक्ष श्री ऐ. के. गुप्ता और उनकी टीम का भी सहयोग रहा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी ने इस अवसर पर पूर्णिया वासियों से अपील की कि हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिल सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon