PURNIA NEWS : स्मृतिशेष सरदार प्रितपाल सिंह को श्रद्धांजलि — विधायक विजय खेमका ने बताया समाज की अपूरणीय क्षति

PURNIA NEWS : पूर्णिया के बड़ी गुरुद्वारा साहिब में आज समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी सरदार प्रितपाल सिंह जी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने स्व. प्रितपाल सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। विधायक ने कहा कि स्व. प्रितपाल सिंह जी न केवल एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि वे एक समर्पित समाजसेवी, धार्मिक आस्था से परिपूर्ण और सेवा भावना से ओतप्रोत व्यक्ति थे। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पूर्णिया सहित आसपास के गुरुद्वारों के निर्माण, सौंदर्यीकरण और विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समाज की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को हमेशा मजबूत करने का कार्य किया।

परिवहन क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने पूर्णिया से लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रारंभ कर आम जनता के आवागमन को सुलभ और सुविधाजनक बनाया। वे समाज में एक ऐसे प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर और समर्पित रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में विधायक खेमका ने स्व. प्रितपाल सिंह जी के बड़े भाई इंद्रजीत सिंह, पुत्रगण हरपाल सिंह एवं तेजपाल सिंह तथा पुत्री सिमरन कौर से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon