PURNIA NEWS : अमौर में गांजा और नशीले पदार्थों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अमौर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में 12 जून 2025 को नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ अमौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मो० कासिम अपने घर में विदेशी शराब की खरीद-बिक्री करता है। सूचना की पुष्टि एवं कार्रवाई के लिए पुलिस जब अमौर स्थित मो० कासिम के घर पहुंची, तो एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, जिसे मौके पर मौजूद सशस्त्र बल की मदद से दबोच लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मो० कासिम (45 वर्ष), पिता स्व० शईद, निवासी अमौर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा कासिम के घर की तलाशी लेने पर कुल 2.448 किलोग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लोहे का तराजू, पांच पैकेट सिगरेट, तीन पैकेट थिन पेपर और एक छोटा प्लास्टिक बंडल बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके सहयोगी सज्जाद उर्फ पप्पू (42 वर्ष), पिता हातिम को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य संभावित अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस सफल अभियान में अमौर थाना के पुलिस पदाधिकारियों – पु०अ०नि० मो० बाबूद्दीन, अनंत राम, सिपाही रामाशीष कुमार, राजू कुमार और महिला सिपाही खुशबू कुमारी – की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस की इस तत्परता और प्रतिबद्धता से क्षेत्र में नशा व्यापार पर प्रभावी अंकुश की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon