PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से यूजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन 700 से अधिक छात्रों ने किया आवेदन

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 14 जून 2025 से स्नातक सत्र 2025-29 (सेमेस्टर-1) के लिए Choice Based Credit System (CBCS) के तहत ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया संचालित कर रहा है, जिससे यह बिहार राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जो इस पोर्टल के जरिए नामांकन ले रहा है। विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत गाइडलाइन और निर्देश भी जारी किए हैं। नामांकन के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneau.ac.in पर जाकर “U.G. (CBCS) Admission 2025-29” लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय द्वारा दो हेल्पलाइन ईमेल आईडी – helpdeskadmission@purneau.ac.in और helpdeskpayament@purneau.ac.in जारी की गई हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, भुगतान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए रीयल टाइम ट्रैकिंग की भी व्यवस्था की गई है। नामांकन की यह प्रक्रिया पूरी तरह मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त रखी गई है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना नगण्य हो गई है।

माननीय कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने इस पारदर्शी और तकनीकी उन्नयन के लिए विश्वविद्यालय की टीम को बधाई दी और इसे भविष्य में विश्वविद्यालय की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने डॉ. सुमन सागर (समर्थ नोडल पदाधिकारी) और डॉ. नवनीत कुमार (सहायक कुलसचिव, शैक्षणिक) के कार्यों की सराहना की। कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने इसे न्यायसंगत नामांकन प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया, वहीं अध्यक्ष छात्र कल्याण ने इसे सरल और सहज प्रक्रिया कहा। विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक कदम की छात्र नेताओं और शिक्षाविदों ने भी प्रशंसा की और इसे पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त नामांकन की दिशा में मील का पत्थर बताया। सायं 5:00 बजे तक 700 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया, जिससे छात्रों में इस नई प्रक्रिया के प्रति उत्साह स्पष्ट दिखा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon