PURNIA NEWS : वैश्य पोद्दार महासभा का महाधिवेशन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल रहेंगे मुख्य अतिथि

PURNIA NEWS : वैश्य पोद्दार महासभा पूर्णिया के जिला अध्यक्ष संजय पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज दोपहर 12 बजे कला भवन पूर्णिया में वैश्य पोद्दार महासभा का महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में वैश्य पोद्दार महासभा द्वारा भारत सरकार एवं बिहार सरकार से समाज के हित में विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। महाधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से हजारों वैश्य पोद्दार समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। पोद्दार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया सहित सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम का कवरेज करें और अपने चैनलों तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon