Purnia News: सब्जी विक्रेता हाट-बाजारों में केमिकलयुक्त रंग डालकर बेच रहे हैं सब्जी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News लोग किस कदर अपने स्वार्थ के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने से नहीं चूक रहे हैं। उनके द्वारा खुलेआम बाजारों में सडे, पुरानी सब्जियों को केमिकलयुक्त रंगों से रंगकर ताजा दिखा, बेचते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला टीकापटी बाजार में खुलेआम देखने को मिला, जब टीकापट्टी गांव का ही एक सब्जी विक्रेता पुरानी सडी परवल को केमिकलयुक्त हरे रंग से रंग रहा था।

मौके पर गोडियरपटी श्रीमाता पंचायत के उपमुखिया सुमन कुमार जब सब्जी विक्रेता सुबोध साह के पास पहुंचे, तब उसे परवल को केमिकलयुक्त हरे रंग से रंगते देखा, तब उन्होंने उसे टोका तथा कहा कि इससे तो लोग बीमार पडेंगे। सब्जी विक्रेता ने बिना लाग लपेट के कहा कि वह परवल खरीदकर लाया था, जो अब पकने लगे हैं। उसे फेकने के बजाया वह हरे रंग से रंगकर ताजा बताकर बेच रहा है।

इससे सिकी को कोई हानि होगी, उसे पता नहीं है। उपमुखिया सुमन कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की कि वह हाट-बाजारों में इस तरह के केमिकलयुक्त सब्जी बेचनेवालों के खिलाफ कार्रवायी करे, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर असर नहीं पडे। देखें प्रशासन इसओर ध्यान देता है कि इसी तरह धडल्ले से केमिकलयुक्त सब्जियां खाने पर लोग मजबूर होते रहेंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon