PURNIA NEWS : भवानीपुर बाजार के सार्वजनिक जगहों पर लगने लगे प्याऊ , बाजार आनेवाले को मिली राहत

PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत के सौजन्य से बाजार के सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगाने का काम शुरू कर दिया गया है । सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ लगाए जाने से बाजार आनेवाले लोगों को इससे काफी ज्यादा राहत मिलेगी । नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, उप मुख्य पार्षद शांति देवी, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी एवं प्रधान सहायक प्रियंका कुमारी ने बताया कि मंगलवार को नगर पंचायत के छः सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ लगाया गया है । इन्होंने बताया कि बांकी बचे जगहों पर भी बहुत जल्द प्याऊ लगाया जायेगा । मंगलवार को नगर पंचायत भवानीपुर के सौजन्य से मुख्य बाजार के श्री कृष्ण मंदिर सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ लगाया गया । बाजार में प्याऊ लगाये जाने के बाद बाजार के काम से आये लोगों ने राहत की सांस लिया है ।

बताना मुनासिब होगा कि भीषण गर्मी में बाजार के काम से आनेवाले लोगों को पीने के लिए पानी की किल्लत से काफी ज्यादा जूझना पड़ता था । सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदने की मजबूरी बनी रहती थी । मंगलवार को नगर पंचायत भवानीपुर के सौजन्य से प्याऊ लगाये जाने की बाजार वसियों सहित बाजार के काम से आनेवाले लोगों ने सराहना किया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon