PURNIA NEWS : रूपौली विधायक शंकर सिंह के प्रयास से दो महत्वपूर्ण घाटों पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, सर्वे कार्य पूरा

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। क्षेत्र के निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के अथक प्रयासों से कांप पंचायत के धोबघट्टा उर्फ बलिया घाट और भतसारा पंचायत के घोषय घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है। 12 जून 2025 को ग्रामीण कार्य विभाग और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत पटना से आई अभियंताओं की टीम ने धमदाहा प्रमंडल के अधिकारियों के साथ मिलकर दोनों स्थलों का सर्वे कार्य पूर्ण किया। अब जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर निविदा जारी की जाएगी और निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा। विधायक शंकर सिंह ने कहा कि “जनता भगवान होती है और उनकी सेवा ही मेरा धर्म है।

जब जनता संघर्ष करती है, तो हमें चैन से बैठना शोभा नहीं देता।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि रूपौली के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका संकल्प है। धोबघट्टा घाट पुल निर्माण से लगभग 10 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं घोषय घाट पुल से मधेपुरा जिला, कटिहार और भागलपुर से सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा, जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर कांप पंचायत के पूर्व मुखिया खोखा शर्मा, श्रीमाता पंचायत के उपमुखिया एवं वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार मंडल, सोनू सिंह निषाद, जय कुमार शर्मा, राहुल चौधरी, रूपेश कुमार, पवन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। विधायक ने अंत में कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उनके लिए आशीर्वाद है, और उनका हर प्रयास जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon