PURNIA NEWS : पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं नें श्रद्धा पूर्वक किया वटसावित्री पूजा

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : अपने पती के लम्बी आयु की कामना करते हुए सुहागिन महिलाओं नें काफी श्रधापूर्वक वट वृक्ष की पूजा करते हुए उसमें अपने पति के नाम का रक्षा सूत्र बाँधा | इस दौरान सुहागिन महिलाओं नें अहले सुबह से लेकर दिनभर अपने-अपने नजदीकी वट वृक्ष के समीप समूहों में पहुँच उसकी सामूहिक पूजा अर्चना किया | हालांकि सोमवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के वजह से महिलाओं के पूजा अर्चना में खलल जरूर पड़ी , परन्तु आस्था के आगे बारिश का कोई असर देखने को नहीं मिला । बारिश के बौछारों के बावजूद सुहागिन महिलाएं काफी सज-धज कर पूजन सामग्रियों से सजे थाल को लेकर वट वृक्ष के नजदीक पहुँच विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर उसमें रक्षा सूत्र बाँधने का काम किया | इसको लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह बना रहा | ऐसी मान्यता है कि इस दिन निष्ठापूर्वक वट वृक्ष की पूजा करने से सुहागिन महिलाओं के पति असामयिक कालकवलित होने से सुरक्षित रहते हैं और पूजा करनेवाली महिलाओं के पति आकाल मृत्यु से बचे रहते हैं | वट सावित्री पूजा को लेकर समूचे प्रखंड क्षेत्र का माहौल काफी आध्यात्मिक बना रहा | सुहागिन महिलाएं इस दिन निराहार रहकर वट वृक्ष की पूजा करते हुए उसमें रक्षा सूत्र बाँधने का काम किया | इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के डुमरा,अकबरपुर, बड़हरी, करमनचक, बजरास्थान, सोनदिप, असकतिया, बलिया, कदवाबासा, कैमय आदि गांवों में काफी श्रधापूर्वक सुहागिन महिलाओं नें वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने का काम किया |

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon