PURNIA NEWS : “माई बहन मान योजना” को लेकर महिला सभा का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

PURNIA NEWS : बलबलिया टोला, पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार “माई बहन मान योजना” को लेकर एक महिला सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के निर्देश पर, पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजेन्द्र यादव के नेतृत्व में और जिला प्रभारी श्री पिंटू चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना था। सभा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे। सभी महिलाओं ने योजना का लाभ उठाने की इच्छा जताई और इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम में महिला समाजसेवी श्रीमती कंचना दास और समाजसेवी श्री प्रकाश ऋषि ने कहा कि यह योजना सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि इस पहल से घरेलू कार्यों में व्यस्त महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी और उनकी आर्थिक सशक्तिकरण की राह खुलेगी। सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता श्री अजमेर करीम करण यादव, कांग्रेस नेता श्री कुमार आदित्य, संपूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजनंदन पोद्दार समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राम के नेतृत्व में “माई बहन मान योजना” की जानकारी को हर घर तक पहुँचाया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon