Purnia News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर मिलिक टोला के एक युवक की सड़क हादसे में मौत बहन के यहां जाने के क्रम में हो गई है, उसका शव जैसे ही अंत्यपरीक्षण के बाद गांव पहुँचते ही उसकी नवविवाहिता पत्नी रूक्मिणी देवी सहित स्वजनों में चित्कार मच गया है। स्वजन उसके शव से लिपटकर चित्कार कर उठे हैं। उसकी पिछले 12 मई को ही शादी हुई थी। इस संबंध में ग्रामीण विनोद कुमार, वार्ड सदस्य रामानंद महतो आदि ने बताया कि गांव का सन्नी देवल कुमार कुमार उम्र 27 वर्ष, पिता स्व महेंद्र महतो अपनी बहन के यहां अपने भतीजा सनोज कुमार के साथ चंपानगर गया था।

वह वहां जब लौट रहा था, तभी सरसी कुरसेला मार्ग पर ट्रक ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी तत्क्षण मौत हो गई। तत्काल मीरगंज पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इधर उसके भतीजे सनोज कुमार का भी इस हादसे में जांघ की हडी टूट गई है, जिसका इलाज चल रहा है। सन्नी की शादी पिछले माह 12 मई को ही जानकीनगर के तिलकरामपुर में हुई थी।

Purnia News
फाइल फोटो

उसका शव जेसे ही गांव पहुंची, वैसे ही उसकी नवविवाहिता पत्नी, बहन, भाई, मां पचीया देवी सहित सभी उससे लिपटकर चित्कार कर उठे। नवविवाहिता की चित्कार से सभी के आंखों से आंसू बह रहे थे। सभी के मुंह से यही निकल रहा था कि अभी उसके हाथों की मेहदी भी नहीं छूटी थी, भगवान ने उसे किस बात की सजा दे डाली है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon