झपट्टामारी के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल व ईयरबड्स बरामद

संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया/

पूर्णिया पुलिस को झपट्टामारी के एक मामले में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार, 24 जनवरी 2026 को सहायक खजांची थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो झपट्टामारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और एक ईयरबड्स भी जप्त किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अहद राजा (24 वर्ष), पिता मो. तौहिद आलम, निवासी मछली वाला रेस्टोरेंट गली, माधोपाड़ा, थाना मुफस्सिल और आमीर राजा (26 वर्ष), पिता अब्दुल रजाक, निवासी राजावाड़ी, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है।

थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी झपट्टामारी की घटना को अंजाम देने के बाद इलाके में घूम रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें धर दबोचा गया। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon