संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया/
पुलिस अधीक्षक महोदया, पूर्णिया के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर आपसी सहमति के आधार पर कई मामलों का निष्पादन किया गया।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जहां पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मौके पर ही समाधान का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाना, अनावश्यक विवाद और आपराधिक घटनाओं को रोकना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।



