अंग इंडिया संवाददाता : पूर्णिया। आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। शेष लंबित मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता दरबार के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने पर बल देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।



