अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपसी झगड़े, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धमकी सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को पुलिस से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार के आयोजन से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।



