PURNEA NEWS ; पूर्णियाँ जिले में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला बीकोठी थाना क्षेत्र का है, जहाँ फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से दो नकाबपोश बदमाशों ने 25 जनवरी को दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतर गाँव निवासी मुकेश कुमार अपने नियमित डिलीवरी कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान रामबालकनगर और औशही के बीच सुनसान जगह पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर चाबी छीन ली और हथियार दिखाकर उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने पीड़ित का पर्स और उसमें रखे रुपये व जरूरी कागजात लूट लिए। पीड़ित के रोने पर बदमाशों ने उसका मोबाइल वापस कर दिया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने बीकोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तक थानाध्यक्ष द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं, थानाध्यक्ष पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर उसे थाने से भगा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
PURNEA NEWS ;पूर्णियाँ में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े लूट, थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


