पूर्णिया विवि में गेस्ट फैकल्टी बहाली पर सवाल, राज्यपाल से जांच की मांग

पूर्णिया

छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की बहाली प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर मनमानी एवं गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिस प्रकार से नियमों को ताक पर रखकर बहाली की गई है, वह अत्यंत चिंताजनक है। अंकित झा ने कहा कि बहाली के नाम पर अवैध रूप से धन की उगाही किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि योग्य अभ्यर्थियों एवं छात्रों का आर्थिक शोषण किया गया है।

यह पूरी प्रक्रिया न केवल विश्वविद्यालय की साख को ठेस पहुंचाती है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।अंकित झा ने कहा कि पैसों के इस खुले खेल के कारण कई होनहार, योग्य एवं मेहनती शिक्षक अवसर से वंचित रह गए हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता के लिए घातक है। इस तरह की अनियमितता भविष्य की पीढ़ी के साथ अन्याय है।

छात्र जदयू जिला अध्यक्ष अंकित झा ने माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो और ये बहाली को तत्काल रद्द कर नई सिरे से बहाली की जाए।

अंकित झा ने स्पष्ट कहा कि छात्र जदयू छात्रों एवं शिक्षा के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon