पूर्णिया: मुफस्सिल थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू कुमार, पिता स्व. जीतन महतो, रामपुर नया टोला, वार्ड नं. 01, मुफस्सिल थाना, और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है और मामले की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।



