RAJSTHAN NEWS : भीषण गर्मी में परिण्डों से पंछियों को मिलेगी राहत – बोहरा

RAJSTHAN NEWS : थार नगरी, बाड़मेर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर व विघ्नहरा जिरावल्ला पार्श्वनाथ सामायिक महिला मण्डल की ओर से परिण्डा अभियान के तहत् रविवार को पंछियो की जल सेवा को लेकर रेन बसेरा के पीछे श्री विघ्नहरा जिरावल्ला पार्श्वनाथ जिनालय में वरिष्ठ नागरिक बाबुलाल जैन एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व परिण्डा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिनालय सम्मुख स्थित चबूतरे पर परिण्डे लगाएं गए। और मण्डल की महिलाओं को परिण्डे वितरित किये गये। परिण्डा कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने कहा कि भगवान महावीर के ‘‘जिओ और जीने दो’’ के अमर वाक्य में जीवों के प्रति दया व करूणा का ही संदेश है।

अमन ने कहा कि भीषण के दौर में अलग-अलग स्थानों पर लगे मिट्टी के परिण्डों से पंछियों को काफी राहत मिलेगी। और इससे हर नागरिक को जीवदया के कार्यां के लिए प्रेरणा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान सामायिक महिला मण्डल की ओर से संस्थान को जीवदया निमित आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान बाबुलाल जैन, मुकेश अमन, जोगेन्द्र वडेरा, प्रवीण बोहरा, प्रवीण जैन, नवल बोहरा, रेखा देवी, मोहिनी देवी, पदी देवी, शान्ति देवी, मटकों देवी, मन्जू देवी सहित सामायिक मण्डल की माताएं-बहिनें उपस्थित रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon