देश-विदेश

RAJASTHAN NEWS : मरटाला गाला विद्यालय में लगाएं मिट्टी के परिण्डे, संरक्षण का लिया संकल्प

RAJASTHAN NEWS : सघन परिण्डा अभियान के तहत् जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरटाला गाला में शिक्षक शैतानसिंह भाटी, कनिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पक्षियों की जल सेवा में पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए। परिण्डे लगाने के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया का संकल्प दिलाया गया।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि प्राणी मात्र की सेवा करना बहुत बड़ा नेक व पुण्य कार्य है। हमें सद्कार्यां से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिये। अमन ने कहा कि सबको अपने-अपने कर्मां का फल जरूर मिलेगा। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा और बुरे कर्म करने वाले को बुरा ही फल मिलना है। यही प्रकृति का न्याय है। इसीलिए हमें हमेशा प्रत्यके कार्य करने से पूर्व उसके परिणाम के बोर में जरूर विचार करना चाहिये। नेक कार्यां से मनुष्य और मानवता की पहचान होती है लिपिक दिनेश कुमार ने कार्यक्रम के लिए सबका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक शैतान सिंह भाटी, अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, दिनेश कुमार, दीक्षित शांडिल्य जुंझार सिंह, मेघसिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *