RAJASTHAN NEWS : सांसियों का तला में ‘हुनर से पहचान’ समर स्किल फेस्ट शुरू, बच्चों ने सीखे मिट्टी के खिलौने बनाना

RAJASTHAN NEWS : गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में सोमवार को एक पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन स्किल फेस्ट का शुभारंभ हुआ। शिक्षा विभाग और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ‘क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम’ का उद्घाटन स्टेट अवार्डी शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन और भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सरगरा ने किया। मुकेश बोहरा अमन ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हुनर से ही व्यक्ति को नई पहचान मिलती है” और उन्हें सिखाए जा रहे विभिन्न कौशलों को मनोयोग से सीखने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों को अच्छी आदतों को अपनाने और बुरी आदतों से दूर रहने की भी सीख दी।

शिविर के पहले दिन बच्चों को मिट्टी से खिलौने और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े बर्तन बनाना सिखाया गया। स्वयंसेवक अशोक कुमार ने बच्चों को मिट्टी से विभिन्न आकार बनाने का ज्ञान दिया। बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक होते हुए दिनचर्या बनाने और नियमित स्नान आदि के बारे में जाना। इसके साथ ही, बच्चों ने योग क्रियाएं करते हुए नशामुक्त जीवन का संकल्प भी लिया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलने वाले इस शिविर के पहले दिन 40 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आने वाले दिनों में उन्हें आर्ट एंड क्राफ्ट सहित अन्य विविध हुनर सिखाए जाएंगे। भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से बच्चों को अल्पाहार भी वितरित किया जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon