RAJASTHAN NEWS : प्रकृति का अन्धाधुन्ध दोहन बेहद घातक

RAJASTHAN NEWS : थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से पिछले कई वर्षां से लगातार एक घर एक पौधा अभियान चलाया जा रहा है। जिस कड़ी में अब संस्थान की ओर से नीम को बढ़ावा देने के लिए संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में हर ढ़ाणी नीम अभियान 11 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। साथ ही आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार के मरूस्थल में पेड़-पौधे के प्रति अमाजन में जागरूकता लाने विशेषकर नीम को बढ़ावा देने को लेकर संस्थान की ओर से अभियान हर ढ़ाणी नीम के माध्यम से प्रथम चरण में सांसियों का तला में 500 पौधे लगाये जायेंगे। अमन ने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। जिस प्रकार प्रकृति का अन्धाधुन्ध दोहन किया जा रहा है, वो आने वाले कल के लिए बेहद ही घातक साबित होने वाला है। समय रहते सजग होना बहुत जरूरी है। संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि संस्थान की ओर से पिछले 6-7 वर्षां में अब बड़ी संख्या में डोर टू डोर पौधे लगाये जा चुके है। जो पौधे आज बहुत ही अच्छी व शानदार स्थिति में है। जिस क्रम में अब राजस्व गांव सांसियों का तला में 11 अप्रैल को प्रातः 10 बजे हर ढ़ाणी नीम अभियान का शुभारम्भ होगा। सभी पर्यावरण कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon