RAJSTHAN NEWS : पर्यावरण को बेहतर बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी – कमाण्डर चौहान

RAJSTHAN NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम आरएसी बटालियन कैम्प परिसर अरिहन्त नगर के पास गुरूवार को कम्पनी कमाण्डर संजय चौहान के मुख्य आतिथ्य, नगर परिषद, बाड़मेर के पूर्व सभापति दीपक माली, सरूप सोनी जस्मतिया ज्वैलर्स, विक्रम माहेश्वरी माफी ग्रुप, लायंस क्लब अध्यक्ष गौतम डूगरवाल, महावीर इन्टरनेशनल अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, प्रवीण सेठिया के विशिष्ट आतिथ्य एवं संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन की अध्यक्षता में एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां पर संस्थान की 251 पौधे लगाने का कार्य प्रारम्भ हुआ। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार नगरी, बाड़मेर को ग्रीन बाड़मेर, क्लीन बाड़मेर बनाने को लेकर संस्थान की ओर कई प्रयास किये जा रहे है। जिस कड़ी में गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरिहन्त नगर के पास स्थित प्रथम आरएसी बटालियन के परिसर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आगाज में अतिथियों का ग्रीन वेलकम किया गया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का सम्मान किया गया। जिसमें मुकेश धारीवाल जय माजासी प्रोपर्टी ग्रुप, नेमीचन्द मालू गोठी इवेन्ट्स, सरूप सोनी जस्मतिया ज्वैलर्स, विक्रम माहेश्वरी माफी ग्रुप, हरीश बोथरा, महेश कुमार जमादार, रमेश कडेला आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि कम्पनी कमाण्डर संजय चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए अपने परिवेश को ग्रीन व क्लीन बनाने की महती आवश्यकता है। आओ हम सब मिलकर पौधे लगाएं और पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाएं।

नगर परिषद, बाड़मेर के पूर्व सभापति दीलिप माली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में तीव्र गति आवाज उठने लगी है। दिनों-दिन पर्याव्रण प्रदूषित होता जा रहा है। ऐसे में हमें अपने आसपास को साफ-सुथरा रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है। माली ने कहा कि जन कल्याण संस्थान की ओर से जन व जीव सेवा व कल्याण का बहुत ही व शानदार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, मुकेश अमन सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा परिवेश में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। संस्थान के प्रवीण सेठिया ने सभी मेहमानों व आगंतुक मेहमानों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले युवाओं का अभिनन्दन किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन एंकर व कुशल वक्ता कैलाश बाबु जैन ने किया। इस दौरान भूरचन्द बोहरा मारसा, रत्नेश श्रीश्रीमाल, सौरभ जैन, पारस गंगवाल, जोगेन्द्र वडेरा, महेश सिंघवीं, दिनेश बोहरा, राजू सिंघवीं, रतन मालू, सचिव दीपक जैन, रमेश सिंघवीं, भरत बोथरा, सवाई भादरेश, प्रकाश बोथरा, विक्रम धारीवाल, घेवर जैन, अशोक बोहरा, मुकेश कोटड़िया, हितेश बोहरा, जसराज सेठिया, सुनील आचार्य, गौतम जैन, ललित डूंगरवाल, भोजराज सिंह सहित बटालियन के जवान उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon