RAJASTHAN NEWS। मानवीय मूल्यों को बचाना समय की सबसे बड़ी चुनौती :- बोहरा

RAJASTHAN NEWS। थार नगरी, बाड़मेर में बढ़ती भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था को लेकर सोमवार को जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से मैसर्स धारीवाल ट्रेडर्स प्रा. लि. बाड़मेर के सौजन्य से रेल्वे स्टेशन के सामने पुलिस चौकी के पास पुलिस चौकी के पास एसआई श्री धन्ना राम, भामाशाह अंकित धारीवाल एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में आठवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। जहां पर जल प्याऊ के साथ-साथ पंछियों के लिए चबूतरा व परिण्ड़े भी लगाएं गए।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को शहर के ह्रदय स्थल अहिंसा सर्किल रेलवे स्टेशन के सामने यातायात पुलिस चौकी के पास आठवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ अवसर पर एसआई श्री धन्नाराम, भामाशाह अंकित धारीवाल व संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने आमजन को शीतल जल पिलाकर जल सेवा का संदेश दिया। बोथरा ने बताया कि संस्थान की ओर से स्थापित सभी शीतल जल प्याऊ पर प्रतिदिन तकरीबन 100 से कैम्पर की खपत है। जिसकी जन सहयोग से पूर्ति होती है। एसआई धन्नाराम ने शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही अच्छा व नेक कार्य है। किसी को पानी पिलाना हमारी संस्कृति में पुनीत व महान कार्य माना जाता है।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मानवीय मूल्यों को संरक्षित करना, बचाना समय की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में हमें जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर परमात्मा महावीर के संदेश ‘जीओ और जीने दो’ को आत्मसात करने की जरूरत है। अमन ने कहा कि इन शातल जल प्याऊ के माध्यम से जहां भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी मिल रहा है वहीं यह प्याऊ सबको सेवा कार्यां के लिए प्रेरित भी करती है। कार्यक्रम में भामाशाह अंकित धारीवाल का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान एसआई धन्नाराम, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, रासाराम, हरीश बोथरा, पवन सिंघवीं, संदीप लूणिया, दिनेश वडेरा, भवानी सिंह, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon