RAJASTHAN NEWS । जीवों की सेवा ही जीवन की असली साधना 

RAJASTHAN NEWS । जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से पशु-पक्षी कल्याण में चलाये जा रहे परिण्डा अभियान व जल कुण्डी अभियान के तहत् रविवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में ढ़ाणी बाजार, बाड़मेर में पशुओं के लिए जल कुण्डिया एवं बेरीगांव रामजी का गोल में पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाये गये। संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि रविवार को शहर के ढ़ाणी बाजार कीर्ति चौक में पशुओं की जल सेवा में जल कुण्डिया वितरित की गई । वहीं जन कल्याण संस्थान के सहयोग से बेरीगांव राममजी का गोल में पक्षियो ंके मिट्टी के परिण्डे लगाये गये।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि प्राणीमात्र के लिए निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा किसी साधना से कम नही होती है। यही जीवन की असली साधना है। परहित में जीवन के समर्पण से ही सेवा कार्य सम्भव होते है। अमन ने कहा कि जीवन का कुछ समय परहित में देने से ही सृष्टि का कल्याण होगा। संस्थान का प्रथम उद्देश्य प्राणीमात्र की सेवा करना ही है। जिसको लेकर सबसे सहयोग लेते हुए जीव कल्याण के कार्य किये जा रहे है। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी भूराराम, भगानाराम विश्नोई, रिजूराम विश्नोई, अशोक विश्नोई, मुकेश अमन, हरीश बोथरा, रमेश सिंघवीं, गौतम बोथरा, अभय वडेरा, सुरेश भंसाली, सुरेश लूणिया, अक्षय शर्मा, प्रवीण बोथरा, पुरूषोतम धारीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon