RAJASTHAN NEWS : सेवा से आत्मिक शांति: बाड़मेर में छठी शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ, बोहरा ने कहा – ‘यह आनंद का राजमार्ग’

RAJASTHAN NEWS,बाड़मेर : थार के मरुस्थल में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन और राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन कल्याण संस्थान बाड़मेर ने एक सराहनीय पहल की है। इसी कड़ी में मंगलवार को महावीर सर्किल, गडरा चौराहा के पास संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में भामाशाह शा. राहुल कुमार महेन्द्रजी बोहरा बाड़मेर-ईरोड़ के सौजन्य से छठीं शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस प्याऊ के साथ-साथ पंछियों के लिए चबूतरे और परिण्ड़ों (जलपात्रों) की भी सुंदर व्यवस्था की गई है।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि इस प्याऊ के शुरू होने से दूर-दराज की ढाणियों और गांवों से आने वाले राहगीरों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी। बोथरा ने यह भी जानकारी दी कि संस्थान की ओर से कुल 11 शीतल जल प्याऊ लगाई जानी हैं, जिनमें से पहले से लगी सभी प्याऊ सबके सहयोग से व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं और आमजन को शीतल जल का लाभ मिल रहा है।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने इस अवसर पर कहा कि नश्वर मानव जीवन में सेवा और परहित ही जीवन को सार्थक व शाश्वत करने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने प्राणी मात्र के कल्याण व सेवा में हर घड़ी तत्पर रहने की जरूरत पर जोर दिया। अमन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा से ही व्यक्ति को सही मायनों में आत्मिक संतुष्टि व आनंद की प्राप्ति होती है, और सेवा ही आनंद व संतुष्टि का राजमार्ग है। इस शुभारम्भ अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, रमेश सिंघवीं, हरीश बोथरा, पुरुषोत्तम शर्मा, गोविंद शर्मा, अशोकसिंह, भारू राजपुरोहित, विमल शर्मा, कल्याणसिंह, ठाकर महाराज, जुगल किशोर, राहुल शर्मा, अशोक नाई, कालू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon