RAJSHTHAN NEWS : जीवदया व कल्याण में है आत्म-संतुष्टि व प्रकृति संतुलन का भाव – डोसी

 RAJSHTHAN NEWS : जीवदया व कल्याण के कार्यां में अग्रणी जन संस्थान कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से इस ग्रीष्म में पंछी जल सेवा में 2624 मिट्टी के परिण्डे लगाये जायेंगें। जिस कड़ी में शुक्रवार को कुशल वाटिका के पावन प्रांगण में परिण्डा अभियान के पोस्टर का विमोचन कुशल वाटिका ट्रस्ट उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में परिण्डा अभियान के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने कहा कि जैन धर्म के आदि तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक व विश्व जल दिवस 22 मार्च से परिण्डा अभियान का आगाज होगा। जिसके तहत् आगामी 10 अप्रैल भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक तक 2624 परिण्डे लगाये व वितरित किये जायेगें। जिसको लेकर शुक्रवार को कुशल वाटिका में कुशल वाटिका ट्रस्ट के ट्रस्टीगण की उपस्थिति में परिण्डा अभियान, 2025 के पोस्टर का विमोचन हुआ। तथा कुशल वाटिका ट्रस्ट को संस्थान की ओर से परिण्डे भेंट किये गये।

कुशल वाटिका ट्रस्ट उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी ने कहा कि जीवों के प्रति करूणा, मैत्री व दया का भाव आत्मिक सन्तुष्टि व प्रकृति सन्तुलन के लिए बेहद ही लाभदायक है। हमें प्राणीमात्र के प्रति सद्भाव व सेवाभाव रखते हुए समयानुकुल दाना, पानी व आवास आदि की व्यवस्था करनी चाहिये। वहीं डोसी ने संस्थान के सेवाकार्यां की सहराना की। संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि परिण्डा अभियान का आगाज 22 मार्च विश्व जल दिवस व तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के शुभ दिन से कुशल वाटिका प्रांगण से परिण्डे लगाकर होगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, शंकरलाल धारीवाल, रतनलाल संखलेचा, बाबुलाल टी बोथरा, राणामल संखलेचा, रतनलाल वडेरा, जगदीशचन्द बोथरा, सम्पतराज धारीवाल सनावड़ा, कैलाश कोटड़िया, छगनलाल बोथरा, इंजीनियर राणुलाल खत्री, एडवोकेट गौतम बोथरा, कैलाश धारीवाल, केवलचन्द छाजेड़, मांगीलाल जैन, प्रवीण सेठिया, गौतमचन्द संखलेचा, हरीश बोथरा, प्रकाश विश्नोई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon