RAJSTHAN NEWS : हरियाली व खुशहाली के प्रतीक है पेड़-पौधे – बोहरा

RAJSTHAN NEWS : जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार के मरूस्थल को हरा-भरा बनाने की कड़ी में 1100 पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर शुक्रवार को पाबूजी राठौड गौशाला, दांता में संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 51 पौधे लगाने का आगाज हुआ। गौशाला इंचार्ज व गौसेवक जसवन्त सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निर्जला एकादशी के शुभ दिन जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से गौशाला में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके तहत् गौशाला में 51 पौधे लगाने आगाज हुआ। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जून 2024 में लगाएं गए 50 पौधे वर्तमान में बहुत अच्छी स्थिति में है, पेड़ बनने को तैयार है। जसवन्त सिंह ने बताया कि साथ ही भगवानदास जेकचन्दजी छाजेड़ परिवार की ओर से ललित कुमार छाजेड, रौनक छाजेड़ हित गौभक्तों ने गौसेवा करते हुए गौमाता को एक गाड़ी हरा चारा भेंट किया। और गायों को गुड़ खिलाया।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि परिवेश में पेड़-पौधों की महती भूमिका है। इसे हमें समझना होगा। मरूभूमि में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। अमन ने कहा कि एक दिन ऐसा आयेगा जब थार का मरूस्थल पेड-पौधों से महक उठेगा। ये पेड़-पौधे सही मायनों में हरियाली व खुशहाली के प्रतीक है। इस दौरान मुकेश मालू केटीसी, मुकेश अमन, ललित छाजेड़, जसवन्त सिंह, रौनक छाजेड़ सहित गौशाला के ग्वाले उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon