Rajat Sharma ’s 25th Anniversary Party: “आप की अदालत” से “हमारी सालगिरह” तक – रजत शर्मा और रितु धवन की सिल्वर जुबली में सितारों की भीड़

नई दिल्ली: Rajat Sharma ’s 25th Anniversary Party नई दिल्ली में इंडिया टीवी के चेयरमैन और चर्चित पत्रकार रजत शर्मा तथा चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह बेहद भव्य अंदाज में मनाई। इस खास मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने समारोह में भाग लेकर इस यादगार शाम को और भी खास बना दिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, जेडीयू नेता के. सी. त्यागी, उद्योगपति एवं प्रसिद्ध स्तंभकार सुहेल सेठ, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और शहजाद पूनावाला जैसी राजनीतिक, फिल्मी और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और रजत शर्मा व रितु धवन को शुभकामनाएं दीं। समारोह में कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। रजत शर्मा की गिनती भारत के सबसे प्रभावशाली पत्रकारों में होती है, जिन्होंने अपने लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ के ज़रिए मीडिया की दुनिया में अलग पहचान बनाई।

वहीं रितु धवन ने इंडिया टीवी के निर्माण और संचालन में अहम भूमिका निभाते हुए इसे देश के अग्रणी न्यूज़ चैनलों की सूची में स्थापित किया। दोनों की जोड़ी न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि व्यावसायिक साझेदारी में भी सफल रही है। इस खास मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके वैवाहिक जीवन की सफलता की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में मौजूद सभी मेहमानों ने इस आयोजन को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण के रूप में याद किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon