सहरसा, अजय कुमार: आतिथ्य कम्युनिटी हॉल राजीव नगर (पटना) में आयोजित राजपूत महासभा के भव्य अभिनंदन समारोह में सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह शामिल होकर समाज के लोगों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्री राजू सिंह, मंत्री संजय सिंह, विधायक संजय कुमार सिंह, चेतन आनंद, जनक सिंह, अमित कुमार रानू,संजय टाइगर, विनय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ विधायक गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक संजय सिंह ने आयोजक मंडल एवं उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
TAGGED:SAHARSA NEWS



