Ram Navami 2025: रामनवमी पर श्रीराम जानकी मंदिर रौटा में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं में उत्साह

पूर्णियाँ, किशन भारद्वाज: Ram Navami 2025 श्रीराम जानकी मंदिर रौटा में रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया गया है। श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व पर मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस आयोजन की शुरुआत विधिवत पूजन और कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाएं और पुरुष भक्त भारी संख्या में शामिल हुए। संकीर्तन का नेतृत्व स्थानीय पुरोहित श्री यमुना झा द्वारा किया जा रहा है, जो पारंपरिक वैदिक विधियों से पूजा-अर्चना संपन्न करा रहे हैं।

Ram Navami 2025

श्रीराम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से तैयारी की है। मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां भक्तों के लिए भजन-कीर्तन, तथा भोग-प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रामनवमी के इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन संकीर्तन में भाग लें और प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon