Ram Navami 2025: रामनवमी शोभा यात्रा समिति ने पूर्णियावासियों को कहा धन्यवाद, ऐतिहासिक शोभा यात्रा बनी जनभागीदारी की मिसाल
पूर्णिया: Ram Navami 2025 श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति, मधुबनी (पूर्णिया) के संयोजक श्री प्रवीण चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर समस्त पूर्णियावासियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगी संगठनों के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्णिया के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें जन-जन की भागीदारी ने इसे अत्यंत विशेष बना दिया। श्री चौरसिया ने बताया कि शोभा यात्रा में हजारों नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि रामभक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों का प्रेम अटूट और अनुपम है। रामभक्तों ने पूरे नगर को भगवामय कर दिया और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
उन्होंने आगे कहा कि शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियाँ, भक्ति संगीत, धार्मिक झंडे, पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और अनुशासित व्यवस्थाओं ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। इस आयोजन की सफलता में सभी हिन्दू संगठनों, स्वयंसेवकों, नगरवासियों, प्रशासनिक सहयोग और मीडिया की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही। श्री चौरसिया ने समिति के सभी सक्रिय सदस्यों और मार्गदर्शकों को भी साधुवाद दिया, जिनमें प्रमुख रूप से संरक्षक मृगेंद्र देव, गुप्तेश कुमार, सकलदीप राजपाल, मनोहर सिंह, बबलू झा, शम्भू केसरी, नवनीत आनंद, विनय साह, संजय मोहन प्रभाकर, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, मनोज सिंह, रतन केशरी, राजीव राय, बिपिन राय, भोला शाह, बबलू सहाय, अरुण रॉय पुलक, कुणाल किशोर, पंकज पटेल, अमर केशरी, जितेंद्र यादव, प्रवीण कुंदन, विवेक सिन्हा, काजू सिंह, मंजीत, अभिजीत, अमन, अमर गुप्ता, धीरज केशरी, सिद्धार्थ केशरी, अंकित धनराज समेत अन्य सभी समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं।
इस अवसर पर समिति ने यह भी बताया कि यह शोभा यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और संगठित रही। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं हुई, जो अपने आप में एक मिसाल है। अंत में समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार से नगर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी समिति के सदस्य अभ्यम लाल द्वारा प्रदान की गई।