Ram Navami 2025 : रामनवमी पर सरसी में धूमधाम से शोभा यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

 Ram Navami 2025,प्रफुल्ल कुमार सिंह  : रामनवमी के अवसर पर सरसी थाना क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल था। राम नाम की पावन ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भगवावेश धारण कर गांव की गलियों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जयकारे लगाए। यह जय घोष का सिलसिला पूरे दिन और संध्या काल तक चलता रहा। हनुमान मंदिर प्रांगण से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों राम भक्त शामिल हुए। वे भगवा वस्त्र, पाग और हाथों में भगवा ध्वज लेकर गाजे-बाजे के साथ “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए स्टेट हाईवे 77 से नवटोलिया, सरसी बस्ती, बजरंगबली मंदिर और दुर्गा मंदिर होते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंचे।

इसके अलावा, चम्पावती में भी बजरंग दल के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने शोभा यात्रा निकाली, जो बजरंगबली मंदिर प्रांगण से शुरू होकर किशन टोली, बालू टोल, बेला दरबिया, बेलाघाट और सिहुली होते हुए पुनः बजरंगबली मंदिर पहुंची। इस शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। रूट चार्ट का निर्धारण किया गया था, और इसकी मॉनिटरिंग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में की जा रही थी। सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र यादव और अन्य पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करते रहे, जिससे शोभा यात्रा शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon