सहरसा,अजय कुमार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा संगठन को सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 21 फरवरी को दिन के 2 बजे वीर कुंवर सिंह चौक, सहरसा में विशेष सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। यह अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय विधायक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। उनके आह्वान पर राज्यभर में संगठन विस्तार को गति दी जा रही है।जिसके तहत सहरसा जिला में भी व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सामाजिक न्याय, शिक्षा सुधार, विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है।अभियान की संपूर्ण जिम्मेदारी नौ सदस्यीय सहरसा जिला संयोजक मंडल को सौंपी गई है। जिसके सदस्य अर्चना आनन्द, लोकेश सिंह, अविनाश सिन्हा, रौशन पाठक, बैजनाथ कुमार विमल, संजीत पासवान, दिनेश कुशवाहा ,सलामत राईन तथा सीएम झा बौआ हैं। इनके देखरेख में पूरे जिले में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर इसे सफल बनाया जाएगा।पार्टी की ओर से सभी समर्थकों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 21 फरवरी को निर्धारित समय पर वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर सदस्यता ग्रहण करें और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।



