कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत: डीएम अंशुल कुमार ने कम्बल वितरण को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पूर्णिया: पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में कम्बल वितरण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी और जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शामिल हुए।

बैठक में क्रय किए गए कुल 7,920 कम्बलों का समयबद्ध और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कम्बल वितरण का लाभ अतिनिर्धन, दिव्यांग, भिक्षुक, भूमिहीन, असहाय एवं विधवा महिलाओं सहित वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। डीएम ने महादलित टोलों के साथ-साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंदों की पहचान कर क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से कम्बल वितरण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को रात्रि भ्रमण कर सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले आवासहीन गरीबों, ठेला व रिक्शा चालकों और अन्य असहाय व्यक्तियों को कम्बल उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि कड़ाके की ठंड में किसी भी जरूरतमंद को राहत से वंचित न रहना पड़े।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon