सहरसा, अजय कुमार: स्टेडियम में बिहार राज्य भूमि सुधार संघ,संयुक्त संघर्ष मोर्चा पटना के आह्वान पर जिला पदाधिकारी के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य मांगों में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को गृह जिला में पदस्थापन, राजस्व कर्मचारियों का वेतन ग्रेडपे 2800 यानि लेवल 5, क्षेत्र भ्रमण हेतु ईंधन आपूर्ति सहित मोटरसाईकिल उपलब्ध कराने, सभी राजस्व कर्मचारियों को एक हल्का, पंचायत का ही प्रभार आवंटित करने, कार्य अवधि 10 बजे से 5 बजे संध्या तक अनुपालन करने, रविवार या अन्य राजपत्रित अवकाश में राज्यपाल के आदेश के विरूद्ध कार्य लेना, एसीपी एमएसीपी व सेवा सम्पुष्टि करने, राजस्व कार्यों के निष्पादन हेतु आवश्यक उपकरण यथा मॉडेम, डोंगल, मासिक रिचार्ज (लैपटॉप प्राप्त कराये गये तिथि से जोड़कर) तत्काल उपलब्ध कराने और हर महीने समय पर रीचार्ज की व्यवस्था किए जाने की मांग शामिल है।
संघ द्वारा धरना में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हमारी मांगों की पूर्ति हेतु चरणबद्ध आंदोलन करेंगें तथा दिनांक 09 फरवरी को गर्दनीबाग पटना में धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा निर्धारित तिथि तक मांग पूरी नहीं होने तक दिनांक 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना पर जाने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जबावदेही राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग तथा राज्य सरकार, बिहार की होगी। धरना को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार, बिहार राज्य भुमि सुधार जिला शाखा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार झा, जिला मंत्री श्रवण कुमार, महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमण कुमार, एवं जिला मंत्री- समरेन्द्र कुमार, एवं सूरज कुमार, उप मुख्य संरक्षक शशि भूषण सिंह, मानद सदस्य रामनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष चितेन्द्र नारायण, जवाहर मुखिया, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सहायक जिला मंत्री अभिषेक कुमार, शिवपूजन कुमार, संयुक्त जिला मंत्री अमित कुमार श्वेता श्री, संघर्ष मंत्री मनीष कुमार, संघर्ष अध्यक्ष कौशल कुमार आदित्य, कार्यालय मंत्री पिंटू कुमार रजक, मिडिया प्रभारी रघुवर प्रसाद, अनुमण्डल सदर मंत्री विनय कुमार, अनुमण्डल सदर मंत्री सत्येन्द्र कुमार, अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर अध्यक्ष संतोष कुमार, अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर मंत्री वरूण कुमार, अंचल कहरा अध्यक्ष मणिकान्त पाल, अंचल कहरा मंत्री उदय कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, राजीव रंजन, कमलेश कुमार,रंधीर कुमार,प्रेम राज, राज किशोर कुमार, अली राजा, बिरेन्द्र कुमार, दिपक कुमार, बिटेश्वर प्रसाद,अनुपम कुमार, झुन्नू कुमार,गौतम कुमार चौधरी,संदीप कुमार साह, पुष्कर कुमार,बीरबल कुमार साह के साथ दसों अंचल के राजस्व कर्मचारी धरना कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



