पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, बायसी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, बायसी में फार्मर रजिस्ट्री के अद्यतन कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता बायसी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बायसी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रखंडवार फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार करने तथा पंचायतवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंडों में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर प्रति घंटे प्रतिनियुक्त कर्मियों की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित गति लाई जा सके।



