PURNEA NEWS : जदयू नेता के घर पहुंच राजद महासचिव ने दिया सांत्वना

PURNEA NEWS/आनंद यादुका : रुपौली प्रखंड के पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मंडल उर्फ गाँधी के घर पहुंच राजद प्रदेश महासचिव आमोद मंडल ने सांत्वना देने का काम किया । ज्ञात हो कि जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मंडल के भाई देव नारायण मंडल का आकस्मिक निधन पटना में इलाज के दौरान हो गया था । निधन की जानकारी मिलते ही राजद प्रदेश महासचिव आमोद मंडल, रुपौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन मंडल सहित दर्जनों लोग उनके घर पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना देने का काम किया ।

मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए राजद प्रदेश महासचिव आमोद मंडल ने कहा कि स्व० देवनारायण मंडल से उनका व्यक्तिगत संबंध था । उनके अचानक चले जाने से उन्हें बहुत बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई इस जीवन मे शायद ही कभी हो पायेगी । इस दौरान राजद नेता के साथ पूर्व विधायक शालिग्राम सिंह तोमर के पुत्र प्रवेश सिंह तोमर, युवा नेता गगन कुमार राय, नरेश शर्मा, रघुवीर शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon