तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भवानीपुर में राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह और बधाई

पूर्णिया, आनंद यादुका: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भवानीपुर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने कहा कि युवा नेतृत्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा हुआ है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाई जाएगी। वरिष्ठ नेता डॉ. दीपक कुमार सुमन ने इसे राजद के लिए नई दिशा और शुरुआत बताया और कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में संगठनात्मक रूप से पार्टी और सशक्त होगी।

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। बधाई देने वालों में मो. फैज आलम उर्फ चुन्ना, शशिभूषण सिंह, मो. शहनवाज उर्फ मिस्टर, संजय कुमार, अरविंद कुमार और मो. जियाउद्दीन सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon