PATNA NEWS ; रुपौली विधायक के आवास पर हुई तोड़फोड़, नाम का बोर्ड क्षतिग्रस्त

PATNA NEWS ; राजधानी पटना में रुपौली विधायक शंकर सिंह के सरकारी आवास पर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। हज भवन के सामने स्थित उनके सरकारी आवास संख्या 32A के मुख्य द्वार पर लगे नाम के बोर्ड को बीती रात लगभग 12:30 बजे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक शंकर सिंह ने कहा, “बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे सरकारी आवास के मुख्य दरवाजे पर लगे मेरे नाम के बोर्ड को उपद्रवियों ने तोड़ दिया है। मैंने इसकी सूचना तत्काल सचिवालय थाने को दे दी है।”
उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ इस प्रकार की घटना हुई है। “आपको याद दिला दूं कि इसी तरह नवंबर 2024 में भी

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क के निर्माण का मेरे द्वारा किए गए शिलान्यास के चार बोर्ड को उपद्रवियों ने तोड़ दिया था, जिसकी लिखित शिकायत मैंने पूर्णियां एसपी और अकबरपुर थाने को दी थी,” विधायक ने कहा। पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon