SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : अखिल भारतीय पंचायत परिषद का सरसठमा 67 वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से अध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद सिंह के नेतृत्व मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हरि शंकर तिवारी ने किया।इस अवसर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों ने परिषद् के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रो विजय कुमार ने ग्राम स्वराज को कैसे स्थापित किया जाय इस पर विचार प्रकट किए। उन्होंने ने कहा संविधान में उल्लिखित 40 क को सबसे बड़ी चुनौती माना। उन्होंने बताया कि जिस पंचायती राज को राजीव गांधी ने आरंभ किया वो बाद नरसिम्हा राव के समय में एक शब्द में फंसकर रह गया। महासचिव अखिलेश मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद तो देश भर में अपना योगदान दे रहा है।इस बार बिहार में कोशी प्रमंडल अखिल भारतीय पंचायत परिषद अपनी प्राथमिकता तय किया है।वही सहरसा सुपौल मधेपुरा में मुख्य रूप से पंचायत परिषद अपना प्रयोग कर रहा है ।डा एस के सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद को अजगर ने अपने आगोश में ले लिया है।इस अवसर पर अध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्नतीस विषय हमारा है मालिक बनने का हमारा नारा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन संविधान में उल्लिखित ये उन्नतीस विषय लागू हो जाएगा उस दिन इस देश की दशा एवं दिशा दोनों बदल जाएगी। कार्यालय महामंत्री सत्यभामा त्रिपाठी ने सबसे मिलजुल कर परिषद को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।पंचगव्य से आए गोपाल भगत ने सहरसा सुपौल में कार्य क्रम करने की बात कही।इस अवसर पर भुवनेश चतुर्वेदी ,बिलाल,गाजी, जम्मू कश्मीर,आलोक तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, सुभाष चन्द्र मिश्रा,विमल मिश्रा, अवनिंद्र ठाकुर, दिपेश जायसवाल,चैनपुरिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
SAHARSA NEWS : अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 67 वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


