SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना पर सराही मोहल्ला स्थित सत्संग मंदिर के निकट एक ईरिक्शा को रोका था। जिसकी तलाशी लिए जाने पर ईरिक्शा में छिपा कर ले जा रहे कुल 71.250 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया था। साथ ही मौके से दो कारोबारी गिरफ्त में लिए गए थे।उत्पाद एवं मद्य निषेध निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सराही स्थित मंदिर के निकट एक रिक्शा को रोका गया था। जिस पर सवार बटराहा, वार्ड नंबर – 26 निवासी सुकन चौधरी के पुत्र अजय कुमार और ईरिक्शा चालक सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बेहट मोहनपुर गांव निवासी पिंटू कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। उन दोनों के निशानदेही पर ईरिक्शा में छिपा कर ले जा रहे 750 एमएल के 95 बोतल जिसमें कुल 71.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई थी। गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। छापामारी टीम में उत्पाद निरीक्षक के अलावे उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, सिपाही दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
SAHARSA NEWS : ई-रिक्शा से 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


