SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले कर बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कांठो पंचायत के मटेश्वर धाम के बगल से गुजरी विधुत प्रवाहित हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जख्मी बालक को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब बालक वहीं आसपास में खेल रहा था। जख्मी बालक बलवाहाट थाना क्षेत्र के कांठो निवासी विपिन राय के 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी बालक मटेश्वर धाम के बगल में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान काफी नीचे से गुजरी हाई टेंशन तार के चपेट में वह आ गया। जिससे वह झुलस गया। फिलहाल बालक का इलाज जारी है। घटना के बाद मुखिया भोलेन्द्र राय, मुन्ना भगत, धीरेंद्र राय सहित अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली विभाग की लापहरवाही बताई। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर बिजली का तार जमीन से काफी नजदीक है। जिसके कारण पूर्व में भी इस तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है। बाबजूद इसके बिजली विभाग के द्वारा तार को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण आये दिन घटना की आशंका बनी रहती है।
SAHARSA NEWS : बलवाहाट में विधुत प्रवाहित हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


