SAHARSA NEWS : रिल्स बनाने के चक्कर में रेल मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक बिजली करंट से झुलसा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सोशल प्लेटफार्म पर रील्स बना कर लाईक, फॉलो और अधिक व्यू पाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी है कि वे अपनी जान जाने की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला जिले के शहरी क्षेत्र स्थित सुपर मार्केट के निकट स्थित रेलवे रैक प्वाइंट, विश्वकर्मा ढाला के निकट बुधवार को एक युवक रैक प्वाइंट पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ कर अच्छा और अधिक व्यू की रील बनाने के लिए की कोशिश किया। लेकिन जैसे ही वे इंजन पर चढ़े। तभी अचानक वे रेल के ओवर हेड 25,000 वोल्ट्स के बिजली तार की संपर्क में आ गया।जैसे ही वे बिजली तार से चिपके एक जोड़दार आवाज हुई और उनके शरीर में आग लग गया। जिनसे उनके शरीर पर पहने सभी कपड़े तुरंत जल गए।लेकिन इस दौरान रैक प्वाइंट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे, डायल – 112 और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना के बाद जहां रेलवे ने बिजली कटवाई। वही डायल – 112 और अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची।लेकिन उनसे पूर्व स्थानीय लोगों ने सूखे बांस से किसी तरह युवक को पहले बिजली के संपर्क से दूर किया। फिर उनका हाथ पकड़ कर खींच कर इंजन से नीचे उतरा गया। जिसके बाद उन्हें आनन – फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालात गंभीर थी। वे 90% तक जल गए थे। ऐसे में उन्हें रेफर किया गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 वर्षीय युवक शंकर कुमार रील्स बनाने के लिए इंजन पर चढ़ा था। तभी वह 25,000 वोल्ट के ओवरहेड तार की चपेट में आ गया।

धमाके की आवाज और इंजन से धुआं निकलते देख स्थानीय मनीष कुमार ने रेलवे, फायर ब्रिगेड और डायल – 112 को तत्काल सूचना दी थी।फिर बांस की मदद से युवक को नीचे उतारा। ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है।युवक के परिजन को जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि रेलवे रैक प्वाइंट पर आग लगने की सूचना मिली थी। लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह हादसा सोशल मीडिया रील्स बनाने के प्रयास में हुआ है।आरपी एफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। रेलवे द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाबजूद कुछ युवक ऐसी गलती कर देते है।सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राकेश रंजन ने बताया कि युवक अज्ञात है। युवक लगभग 90% जल गए है। स्थिति गंभीर थी। रेफर कर दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon