SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी अंचल परिषद सिमरी बख्तियारपुर की बैठक पूर्व अंचल मंत्री श्री अरुण कुमार सिंह के दरवाजे पर मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में राजकुमार चौधरी को निष्कासित करने का प्रस्ताव शंकर कुमार ने दिया। अंचल बैठक में उपस्थित कामरेड हरेराम यादव, मोहम्मद तैयब के साथ सभी अंचल परिषद ने समर्थन किया।
नये अंचल मंत्री श्री बिंदेश्वरी सहनी के नाम का प्रस्ताव हरेराम यादव ने दिया।जिसका सभी साथियों ने समर्थन किया।बैठक में शामिल पर्यवेक्षक दल कामरेड विजय कुमार यादव, कामरेड उमेश चौधरी, प्रभुलाल दास, उमेश पोद्दार आदि उपस्थित रहे।



