SAHARSA NEWS: देश की संपति कब्जाने को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने किया पुतला दहन

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के द्वारा देश की संपत्ति को हड़पने के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया। युवा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरीके से पंडित नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को ए जे एल के अंतर्गत प्रकाशित समाचार पत्र के सभी संपत्ति को धीरे-धीरे कांग्रेस द्वारा हड़पने की साजिश आज लोगों के सामने उजागर हो चुकी है।

कांग्रेस की दोहरी नीति देश को लूटने की पुरानी परंपरा आज लोगों के सामने, किस तरह देश की संपत्ति को इन दोनों मां बेटे ने अपनी संपत्ति में परिवर्तित कर दिया। यह काफी निंदनीय और विरोध का विषय है।हम सभी युवा साथी तब तक आंदोलन करते रहेंगे। जब तक इन दोनों मां बेटों को जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा दिया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री राणा करनजीत सिंह राजकुमार शाह, उपाध्यक्ष सुचित कुशवाहा, जिला मंत्री अमित आकर्षण भाजपा नेता विजय बसंत, चंदन झा, जिला मंत्री नितेश यादव, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अंकित आनंद आशीष सिंह एवं सैकड़ो युवा साथियों ने सफल बनाया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon