SAHARSA NEWS : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम के प्रति जिला कांग्रेस ने जताया हर्ष

SAHARSA NEWS अजय कुमार,सहरसा : जिला कांग्रेस कमिटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और राहुल गाँधी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राम को मनोनीत करने पर ख़ुशी जाहिर किया है।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सदस्य और वरीय नेता डॉ तारानंद सादा ने राजेश ज़ी को बधाई देते हुये कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम एक कुशल व्यक्ति हैं। तथा कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं। जो सबको लेकर पार्टी को मजबूत करेंगें तथा इसका लाभ बिहार में कांग्रेस को अवश्य मिलेगा।आगामी विधानसभा चुनाव में इनके नेतृत्व में कांग्रेस विजय का परचम लहरायेगी।

जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को बधाई देते हुये कहा कि सहरसा जिला कांग्रेस उनके मार्गदर्शन में चलाएंगे और हम कार्यकर्त्ता आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर पार्टी को मजबूती देते हुये विजय हासिल कराएंगे।प्रदेश प्रतिनिधि -केशर कुमार सिंह, राम सागर पाण्डेय, मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, सत्य नारायण चौपाल, प्रेम लाल सादा, बीरेंद्र पासवान, पंकज कुमार सिंह, प्रशांत यादव,शोभाकांत झा, आशादेवी, मिथिलेश झा, डॉ फिरोज,मृतुन्जय कुमार सिंह, मो नज़ीर, भरत झा,बेचन पासवान, बैधनाथ झा, मो अफ़रोज़ आलम आदि ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon