SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार अब तक किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा क्रम में जनहित में निर्माणधीन NHAI:107 एवं 327 E को पूर्व में दिए गए निदेशानुसार ब्लॉक स्पॉट चिन्हित करने/यथोचित स्थलों पर साइनेज के संस्थापन एवं सड़क सुरक्षा संबंधित अन्य कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में जानकारी दी गई कि E DAR के संदर्भ में वर्तमान में जिला की रैंकिंग दूसरे स्थान पर है, निर्देश दिया गया कि अविलंब शेष कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि और सुधार परिलक्षित हो। बैठक में वाहन चेकिंग अभियान संबंधित राजस्व संग्रहण कार्य समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि जिला परिवहन कार्यालय से संबंधित कुछ प्रवर्तन अवर निरीक्षक द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व संग्रहण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, संबंधित कर्मियों को निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।
सभी थाना को वाहन दुर्घटना संबंधित प्रतिवेदन स समय भेजने एवं सिविल सर्जन को Good Samatarian संबंधित सूची अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। समीक्षात्मक बैठक ने दौरान यह तथ्य उभरकर सामने आया की कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग द्वारा पूर्व से चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है,जिसके कारण उनकी सराहना की गई।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक(यातायात),नगर आयुक्त,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।



