SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी ने बंगाली बाजार प्रस्तवित आरओबी स्थल का निरीक्षण किया

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत बंगाली बाजार में प्रस्तावित ROB के स्थलीय निरीक्षण क्रम में अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की उक्त निर्माण कार्य हेतु लगभग 80% अर्जित सरकारी भूमि के फलस्वरूप इसका निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ होना आवश्यक है।तदनुसार वित्तीय निविदा संपन्न होने के पश्चात उक्त वर्णित अवसंरचना का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ होना संभावित है।

उक्त के संदर्भ में ज्ञात हो की मुख्यमंत्री द्वारा गत 23.01.25 को सम्पन्न प्रगति यात्रा के दौरान शहर अंतर्गत बंगाली बाजार में ROB निर्माण की घोषणा के अनुसार लगभग 60 करोड़ 90 लाख रुपए के लागत से प्रस्तावित निर्माण कार्य की स्वीकृति दिनांक: 22.02.25 को दी गई है। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता निशांत,प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा अभिनव भास्कर, एसडीओ (सदर) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon