SAHARSA NEWS : एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में आयोजित डॉग शो नें कैडेट्स और दर्शकों को दिखाए करतब

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 17 बिहार बटालियन एन सी सी सहरसा द्वारा बरौनी मे आयोजित 29 मई से दस दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-III) का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट बी सत्यानारयण के देख रेख चल रहें कैंप मे शुक्रवार को सीआईएसएफ बरौनी ने एक डॉग शो आयोजित किया। यह कार्यक्रम सीआईएसएफ के द्वारा प्रशिक्षित डॉग कमांडो द्वारा किया गया । डॉग शो में कई तरह के प्रदर्शन शामिल थे। जैसे कि ऑब्जेक्ट सर्च, ट्रैक, और दर्शक शो। डॉग शो के दौरान, डॉग कमांडो ने अपने कौशल और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया, जिससे कैंप में कैडेट्स को बहुत आनंद मिला।

उन्होने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।इसके अंतर्गत आधुनिक हथियार,गोला बारूद, ड्रोन संचालन सहित सेना के सहायतार्थ आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जो देश सेवा के लिए बहुत ही जरुरी है ताकि युद्ध एवं आपात स्थिति में कैडेट्स काम आ सके।इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट ले कर्नल पी के चौधरी, मेजर गौतम कुमार,सेकेंड ऑफिसर प्रणव कुमार प्रसुन, सेकेंड ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर मो रकीब, नायक सूबेदार टोप बाहदुर सारु, हवलदार सिबा प्रसाद सहित ट्रेनिंग देने मे शामिल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon